सिंतबर 26, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): भारत और पाकिस्तान के विवादों पर अब खुलकर चर्चा होने लगी है। इस बार पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने दोनों देशों के बीच की कड़वाहट हो लेकर बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि लोग भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने चाहते हैं तो राजनीति को खेलों से दूर ही रखाना चाहिए। मिस्बाह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते मैं भारत के खिलाफ खेलना पसंद करूंगा। मैं भारत के खिलाफ अपनी टीम की अगुवाई करना चाहता हूं, लेकिन जब तक राजनीति को खेलों से अलग नहीं किया जाएगा तब तक बेहतर रिश्ते नहीं हो सकते।
गौरतलब है कि मिस्बाह साल 2010 से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान हैं। लेकिन उन्होंने अब तक भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है।
आपको बता दे कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर हमेशा से ही चर्चा का बाजार गर्म रहा है। पिछले वर्ष भारत-पाकिस्तान के बीच मैच कराने को लेकर बीसीसीआई ने सरकार का हवाला देते हुए खेलने से इनकार कर दिया था। लेकिन सुषमा स्वराज के इस्लामाबाद दौरे के बाद दोनों के बीच बातचीत बहाली का फैसला हुआ।