कोलकाता, 22 जून, | इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (आईसीए) ने कोविड-19 महामारी के बीच बंगाल के चार पूर्व खिलाड़ियों की आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। आईसीए ने नए बैच में तीन महिला क्रिकेटरों को शामिल किया है जिसमें सुमिता मुखोपाध्याय (80,000 रुपये), इला दास (60,000 रुपये), इति दत्ता (60,000 रुपये) के अलावा एक पूर्व पुरुष खिलाड़ी नंदू चंदावर्कर (80,000) के नाम शामिल हैं।

Advertisement

इला ने आईसीए और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है, "मैं इन दोनों का इस मुश्किल समय में मदद देने के लिए शुक्रिया अदा करती हूं। मैं अपनी बीमार मां के साथ रहती हूं। कोचिंग कैम्प इस महामारी के कारण बंद हैं ऐसे में मेरे पास काम नहीं हैं। मैं बयान नहीं कर सकती कि मैं कितनी शुक्रगुजार हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "सीएबी अध्यक्ष अभिषेक डालमिया लॉकडाउन के समय से ही मेरे साथ खड़े रहे हैं और अब आईसीए ने अपना समर्थन दिया है। यह क्रिकेट द्वारा अभी तक मुझे दी गई सबस अच्छी चीज है।"

आईसीए ने इससे पहले बंगाल के पांच खिलाड़ियों की मदद की थी। आईसीए ने इस मुश्किल समय में पूर्व क्रिकेटरों की मदद करने की मुहीम चलाई है जिसके तहत उन्होंने 78 लाख रुपये इकट्ठे किए हैं जिसके माध्यम से वह पूर्व खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार