नई दिल्ली, 30 जनवरी | अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अनुराग दहिया को अपना मुख्य वाणिज्य अधिकारी नियुक्त किए जाने की गुरुवार को घोषणा की। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि दहिया को मीडिया जगत में दो दशक से भी अधिक का व्यावसायिक अनुभव है। आईसीसी से जुड़ने से पहले वह जाने माने टेलीकम्यूनिकेशन समूह सिंगटेल में कंटेंट एवं मीडिया सेल्स के प्रमुख थे।

Advertisement

आईसीसी ने कहा कि दहिया इससे पहले 14 सल तक फॉक्स इंटरनेशल चैनल्स (पहले ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स) से वरिष्ठ उपाध्यक्ष (स्ट्रेटेजी एवं बिजनेस डेवलपमेंट) के रूप में जुड़े हुए थे।

Advertisement

आईसीसी के सीईओ मनु स्वाहने ने कहा, "एक वाणिज्य अधिकारी के रूप में अनुराग का आईसीसी में स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। उनके पास वाणिज्यिक, सामग्री और मीडिया अधिकारों के कार्यों में व्यापक अनुभव है, जोकि वैश्विक विकास के लिए हमारी दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार