दुबई, 15 जनवरी | इंग्लैंड को विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को सर गारफील्ड सोबर्स आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर की ट्रॉफी से नवाजा गया है। वहीं भारत के रोहित शर्मा को आईसीसी ने साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी चुना गया है। स्टोक्स ने बेहतरीन पारी खेल कर इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाया था। उन्होंने एशेज सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। बीते 12 महीनों में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर स्टोक्स यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने में सफल रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने वोटिंग समय के दौरान 20 वनडे मैचों में 12 विकेट लिए और 719 रन बनाए। इसी दौरान टेस्ट में उन्होंने 11 मैचों में 22 विकेट लिए और 821 रन बनाए।

Advertisement

स्टोक्स ने एक बयान में कहा, "यह अवार्ड मेरी टीम के साथी और सपोर्ट स्टाफ के साथ देने का नतीजा है जो हर पल मेरे साथ खड़े रहे। इन लोगों के बिना हम सबसे बड़े खिताब जीतने का सपना साकार नहीं कर पाते।"

स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप फाइनल में नाबाद 84 रनों की पारी खेली थी।

उन्होंने कहा, "टीम के साथियों के बीच जो तालमेल है उसी के दम पर हम बड़ी जीतें हासिल करने में सफल रहे चाहे वो लॉर्डस में खेला गया फाइनल हो या हेडिंग्ले में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया टेस्ट मैच।"

भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। उन्होंने 28 मैचों में सात शतकों की मदद से 1409 रन बना यह ट्रॉफी जीती।

Advertisement

एक बयान में रोहित ने कहा, "मैं आईसीसी का यह अवार्ड देने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं साथ ही बीसीसीआई को मुझे मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमने एक टीम के तौर पर 2019 में जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे मैं काफी खुश हूं। हम और बेहतर कर सकते थे, लेकिन 2020 में हमारे पास कई सकारात्मक बातें हैं।"

रोहित के अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली और युवा दीपक चहर भी आईसीसी अवार्ड जीतने में सफल रहे हैं।

कोहली को स्प्रिट ऑफ क्रिकेट का अवार्ड मिला है। उन्होंने द ओवल मैदान पर स्टीव स्मिथ पर दर्शकों द्वारा की जा रही छींटाकशी का विरोध किया था और दर्शकों से स्मिथ का सम्मान करने की बात कही थी।

Advertisement

वहीं चहर को बांग्लादेश के खिलाफ सात रन देकर छह विकेट लेने के प्रदर्शन को साल का सर्वश्रेष्ठ टी-20 प्रदर्शन का अवार्ड मिला है।

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया है। कमिंस ने 12 टेस्ट मैचों में 59 विकेट लिए।

कमिंस ने इस अवार्ड पर कहा, "बीते साल टेस्ट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाना बेहद सम्मान की बात है, मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। मैं अपनी टीम का इसके लिए ऋणी हूं। सबसे अच्छा पल निश्चित तौर पर एशेज को अपने पास बनाए रखना है।"

Advertisement

आस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशैन को साल के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी का अवार्ड मिला है। इस युवा बल्लेबाज ने बीते साल 11 टेस्ट मैचों में 1,104 रन बना अपने हिस्से यह अवार्ड दर्ज कराया।

लाबुशैन ने कहा, "यह मेरे लिए यह शानदार साल रहा है। मैं यह अवार्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह शानदार ग्रीष्मकाल रहा है लेकिन चुनौती यह है कि आप इस प्रदर्शन को लगातार करते रहें।"

रिचार्ड इलिंगवर्थ को साल का सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुना गया है। वहीं स्कॉटलैंड के काइल कोएटजर को एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार