टी20 फॉर्मेट के नए सिंकदर सूर्यकुमार यादव को आईसीसी मेन्स टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। सूर्युकमार यादव के अलावा महिला खिलाड़ियों में ये पुरस्कार ऑस्ट्रेलिया की हरफमनमौला खिलाड़ी ताहलिया मैक्ग्रा ने हासिल किया है। सूर्यकुमार यादव के बारे में सभी क्रिकेटिंग फैंस बात कर रहे हैं लेकिन, ताहलिया मैक्ग्रा का नाम कहीं छिप सा गया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके साथ ताहलिया मैक्ग्रा से जुड़ी सारी जानकारी डिटेल में शेयर करेंगे।

Advertisement

ताहलिया मैक्ग्रा ने अक्टूबर 2021 में ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। ऐसे में 1 साल में ही उन्हें आईसीसी वुमेन्स टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना जाना काफी ज्यादा गर्व की बात है। ताहलिया मैक्ग्रा ने इस साल ना केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी अपनी छाप छोड़ी है। साल 2022 में ताहलिया मैक्ग्रा ने 16 मैच में 62.14 की औसत से 435 रन बनाने के अलावा 13 विकेट भी झटके हैं।

Advertisement

ताहलिया मैक्ग्रा अगस्त 2022 में आईसीसी वुमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ भी रही थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीतने वालीं  ताहलिया मैक्ग्रा मौजूदा समय में आईसीसी वुमेन्स टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर हैं। ताहलिया मैक्ग्रा ने ये खिताब स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), पाकिस्तान की ऑलराउंडर निदा डार (Nida Dar) और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को हराकर प्राप्त किया है।

वहीं अगर सूर्यकुमार यादव की बात करें तो इस खिलाड़ी ने साल 2022 में कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। सूर्यकुमार यादव ने 187 से ज्यादा स्ट्राइक रेट और 46 से ज्यादा औसत के साथ बल्लेबाजी करते हुए इस साल 1164 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में टी20 इंटरनेशनल में नंबर 1 रैंकिग पर काबिज हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार