इंटरनेशऩल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2021-23) के दूसरे संस्करण के लिए अंक प्रणाली में बदलाव की पुष्टि की है। भारत डब्ल्यूटीसी के दूसरे संस्करण के साइकिल में जो 2021 से 2023 तक चलेगा उसमें श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू जमीन पर जबकि बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ विदेशी दौरे पर सीरीज खेलेगा।

Advertisement

आगामी डब्ल्यूटीसी के प्रत्येक मैच में अब समान अंकों के लिए मुकाबला होगा। नए नियम के अनुसार, जीतने पर 12 अंक, ड्रॉ पर चार और टाई रहने पर छह अंक मिलेंगे।

Advertisement

आईसीसी के कार्यवाहक मुख्य अधिकारी जिओफ एलारडिस ने बयान जारी कर कहा, "हमें फीडबैक मिला था कि पिछले अंक प्रणाली में बदलाव की जरूरत थी। क्रिकेट समिति ने इस पर विचार किया और सभी मैच के लिए नई अंक प्रणाली का प्रस्ताव रखा।"

डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण में नौ टीमों को छह-छह मैच खेलने थे जिसमें तीन घर में और तीन विदेश में खेलने थे।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार