पाकिस्तान टी20 ट्राई-सीरीज़ फाइनल में अंपायर के फैसले पर नाराज़ होकर बहस करना पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान को महंगा पड़ गया। आईसीसी ने उन पर 10% मैच फीस का जुर्माना लगाया है और उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जुड़ गया है। हालांकि, यह पिछले दो सालों में उनकी पहली गलती थी।

Advertisement

पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज़ फखर जमान पर आईसीसी ने एक्शन लेते हुए उन्हें फाइन किया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ दिया है। यह सजा श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पाकिस्तान टी20 ट्राई-सीरीज़ फाइनल के दौरान अंपायर के साथ बहस करने के मामले में दी गई है।

Advertisement

यह पूरा मामला पाकिस्तान की पारी के 19वें ओवर में हुआ, जब फखर जमान अपने आउट होने के फैसले से नाराज़ हो गए और ऑन-फील्ड अंपायरों से लंबी बहस करने लगे। इस वाकये को मैच अधिकारियों ने आईसीसी को रिपोर्ट किया, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई।

आईसीसी के मुताबिक, फखर जमान ने आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन किया है, जो "मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने" से जुड़ा है। रेफरी रियॉन किंग ने इस मामले की सुनवाई की और फैसला सुनाया। इसके तहत फखर जमांन की मैच फीस का 10% काटा गया है और उनके रिकॉर्ड में पहला डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है। अच्छी बात यह है कि यह पिछले 24 महीनों में उनकी पहली गलती है।

वहीं बात मैच की करें तो मेजबान पाकिस्तान ने इस मुकाबले को छह विकेट से जीतकर ट्राई-सीरीज़ अपने नाम की थी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने साल 2025 में 34 मैचों में कुल 21 टी20 मैच जीतकर इस फॉर्मेट में अपना सबसे सफल कैलेंडर ईयर दर्ज किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इतना ही नहीं, ये जीत 2018 के बाद से पाकिस्तान की चौथी ट्राई-सीरीज़ जीत है। इससे पहले पाकिस्तान ने 2018 में हरारे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता था, फिर 2022 में क्राइस्टचर्च में न्यूज़ीलैंड को मात दी। इसके बाद 2025 में शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार