दुबई, 16 मई (CRICKETNMORE): अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) की उस बात को खारिज किया है जिसमें उसने कहा था कि आईसीसी ने डोपिंग मामले में फंसे कुसल परेरा पर किए खर्च का भुगातान करने के लिए हामी भर दी है।

Advertisement

आईसीसी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, "आईसीसी इस बात को स्पष्ट करती है कि न ही एसएलसी और न ही परेरा की तरफ से भुगतान की भरपाई करने की अपील की गई और न ही हमने खर्च की भरपाई के लिए अपनी मंजूरी दी है।"

Advertisement

इससे पहले एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के मुताबिक, एसएलसी के सचिव मोहन डी सिल्वा ने कहा था कि आईसीसी ने मौखिक तौर पर बोर्ड द्वारा परेरा को डोपिंग मामले से मुक्त कराने पर किए गए खर्च की भरपाई करने के लिए मंजूरी दे दी है।

डी सिल्वा ने कहा, "आईसीसी ने हमसे भरपाई करने की बात कही है, लेकिन लिखित में अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। अगर हम इसके लिए अपील करते हैं तो मैं आश्वस्त हूं कि वह हमें अपना समर्थन देंगे।"

एसएलसी ने बताया था कि उसने परेरा का नाम डोपिंग मामले से हटाने के लिए 92 हजार डालर का खर्च किया है। हालांकि उन्हें मामले को लड़ने के लिए किए गए 15 लाख रुपये के खर्च की भरपाई की जरूरत नहीं है।

न्यूजीलैंड दौरे के अलावा परेरा भारत के साथ हुई द्विपक्षीय श्रृंखला, एशिया कप और टी-20 क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए अयोग्य थे।

Advertisement

परेरा ने पांच महीने के प्रतिबंध के बाद अभ्यास शुरू कर दिया है। वह इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर श्रीलंका की एकदिवसीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

एजेसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार