Fan's Troll Usman Tariq of His Bowling Auction: सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) की कैप्टेंसी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) ने बीते मंगलवार, 10 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 12वें मुकाबले में यूएसए (USA) की टीम को 32 रनों से हराकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब श्रीलंका के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में ये मुकाबला देखने आए USA और श्रीलंका के फैंस, पाकिस्तानी गेंदबाज़ उस्मान तारीक (Usman Tariq) को जमकर ट्रोल करते दिखे।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि कोलंबो में हुए PAK vs USA मैच में उस्मान तारीक ने अपने कोटे के 4 ओवर में 27 रन देकर यूएसए के 3 विकेट झटके। उन्होंने एंड्रीस गूस (13 गेंदों पर 13 रन), मिलिंद कुमार (22 गेंदों पर 29 रन), और हरमीत सिंह (05 गेंदों पर 06 रन) जैसे USA के बल्लेबाज़ों को आउट किया।
खास बात ये है कि इसी बीच कोलंबो में मौजूद कुछ फैंस तो उस्मान तारीक के बॉलिंग एक्शन को देखकर पूरी तरह हैरान रह गए और उन्होंने इसकी नकल उतारकर फनी अंदाज़ में पाकिस्तानी गेंदबाज़ को भयंकर ट्रोल कर दिया। कहीं ना कहीं, यूएसए और श्रीलंका के इन फैंस का भी मानना है कि उस्मान तारीक लीगल एक्शन से बॉलिंग नहीं कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते समय में कई बार उस्मान तारीक के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी टी20 सीरीज के दौरान उस्मान तारीक की गेंद पर आउट होने के बाद उनके एक्शन से नाराज़ दिखे थे। हालांकि सच तो ये भी है कि ICC की तरफ से अब तक उस्मान तारीक के बॉलिंग एक्शन पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान ने जीता मैच: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें मुकाबले में USA ने टॉस जीतकर पहल बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहमान की 41 गेंदों पर 73 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में यूएसएस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन जोड़े और इस तरफ पाकिस्तान ने ये मुकाबला 32 रनों से जीत लिया।