बर्मिघम, 12 जुलाई| इंग्लैंड एवं वेल्स में जारी आईसीसी वर्ल्ड कप में गुरुवार को एक बार फिर राजनीतिक संदेश फैलाने की घटना सामने आई। एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक विमान निकला, जिस पर एक बैनर टंगा था और उस पर लिखा था 'वर्ल्ड को बलूचिस्तान के लिए आवाज उठानी चाहिए।'

Advertisement

हालांकि आईसीसी अब 14 जुलाई को होने वाले फाइनल मैच के दौरान लॉर्ड्स को उड़ान निषिद्ध क्षेत्र बनाने पर काम कर रहा है।

Advertisement

आईसीसी ने कहा, "आईसीसी वर्ल्ड कप में हम किसी भी प्रकार के राजनीतिक संदेशों की निंदा नहीं करते हैं। वर्ल्ड कप को राजनीतिक विरोध के लिए एक मंच के रूप में इस्तेमाल करने से रोकने के लिए हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम किया है।" 

क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने कहा, "हम संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लॉर्डस में फाइनल के दौरान मानवयुक्त और मानव रहित उड़ानों के लिए यह उड़ान निषिद्ध क्षेत्र है।"

इससे पहले, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में से चार सिखों को इसलिए बाहर निकाल दिया गया था क्योंकि वह राजनीतिक संदेश लिखी टी-शर्ट पहन कर आए थे। 

आईसीसी ने इस विवाद के बारे में कहा था, "हमने पहली पारी के दौरान ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर कुछ लोगों को इसलिए बाहर निकाल दिया क्योंकि उन्होंने टिकट नियमों का उल्लंघन कर राजनीतिक संदेश फैलाने की कोशिश की थी।" 

Advertisement

ऐसा पहली बार नहीं है कि इस वर्ल्ड कप में स्टेडियम के ऊपर से राजनीतिक संदेश का प्रचार करता हुआ हवाई जहाज निकला हो। 

इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में भी बलूचिस्तान के पक्ष में नारा लिखा विमान स्टेडियम के ऊपर से गुजरा था। 

उसके बाद हेडिंग्ले में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में भी 'कश्मीर के लिए न्याय' 'भारत नरसंहार बंद करो और कश्मीर को आजाद करो' जैसे नारे हवाई जहाज के बैनर पर लिखे थे। 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस पर चिंता जाहिर की थी और आईसीसी के महानिदेशक स्टीव एलवर्थी ने भारतीय बोर्ड से वादा किया था कि इस तरह की चीजों को रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार