ICC Men's ODI Team of the Year for 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2024 की पुरुष वनडे टीम चुनी है। टीम में भारत का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। बता दें कि भारतीय टीम ने पिछले साल तीन वनडे मैच ही खेले थे। पिछले 20 साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब आईसीसी वनडे टीम में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं।

Advertisement

इस टीम में श्रीलंका के चार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तीन-तीन और वेस्टइंडीज का एक खिलाड़ी शामिल है।

Advertisement

ओपनिंग जोड़ी के तौर सईम अयूब और रहमानुल्लाह गुरबाज को चुना है। 2024 में अयूब ने 9 मैच में 515 रन औऱ गुरबाज न  11 मैच में 531 रन बनाए । 

मिडल ऑर्डर में पथु निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असालंका और शेरफेन रदरफोर्ड शामिल है। निसांका ने 12 मैच में 694 रन, मेंडिस ने 17 मैच में 742 रन, असालंका ने 16 मैच में 605 रन औऱ रदरफोर्ड ने 9 मैच में 425 रन बनाए। असालंका इस टीम के कप्तान भी हैं। 

ऑलराउंडर के तौर पर अज़मतुल्लाह उमरज़ई और वानिंदु हसरंगा हैं। उमरजई ने पिछले साल 12 मैच में 417 रन बनाए और 17 विकेट भी हासिल किए। वहीं हसरंगा ने 10 मैच में 16 विकेट अपने खाते में डाले, जिसमें 19 रन देकर 7 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 

तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में शाहीन अफरीदी, हारिस ऱऊफ और एएम गनजफर है। अफरीदी ने 6 मैच में 15 विकेट, रऊफ ने 8 मैच में 13 विकेट लिए। वहीं गजनफर ने 11 मैच में 21 किटे अपने खाते में डाले, जिसमें 26 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 

Advertisement

आईसीसी पुरुष वनडे टीम 2024

सईम अयूब, रहमानुल्लाह गुरबाज, पथुम निसांका, कुसल मेडिल, चरित असालंका (कप्तान),शेरफेन रदरफोर्ड, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, वानिंदु हसरंगा, शाहीन अफरीदी, हारिस ऱऊफ और एएम गनजफर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार