इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने इस दशक की अपनी पसंदीदा मेंस वनडे प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है।

Advertisement

उन्होंने इस टीम में बतौर ओपनर भारत के रोहित शर्मा तथा ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर को जगह दी है।

Advertisement

तीसरे नंबर पर वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जगह बनाई है। इस प्लेइंग इलेवन में चौथे स्थान पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को विराजमान है।

आईसीसी ने पांचवें स्थान पर बांग्लादेश के बेहतरीन ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को रखा है।

इस प्लेइंग इलेवन के छठे खिलाड़ी की बात करें तो भारत के पूर्व बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी विराजमान है और वही इस टीम के कप्तान भी चुने गए हैं। ऑलराउंडर की बात करें तो इंग्लैंड के दिग्गज बेन स्टोक्स ने सातवें स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत की है।

इस प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क आठवें स्थान पर, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट नौवें पर तथा साउथ अफ्रीका के दिग्गज लेग स्पिनर इमरान ताहिर 10वें और 11वें स्थान पर श्रीलंका के खतरनाक तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को जगह मिली है।

Advertisement

आईसीसी द्वारा चुनी गई इस दशक की मेंस वनडे इलेवन टीम कुछ ऐसी दिखती है:

रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, महेंद्र सिंह धोनी, बेन स्टोक्स, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, इमरान ताहिर और लसिथ मलिंगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार