अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने जुलाई महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के एक्शन से भरपूर महीने में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में तीन बेहतरीन गेंदबाज शामिल हैं।

Advertisement

इस लिस्ट में पहला नाम इंग्लैंड के गस एटकिंसन का है, जिन्होंने जुलाई में टेस्ट क्रिकेट में प्रवेश किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज़ में शानदार गेंदबाजी से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड के चार्ली कैसल हैं जिन्होंने वनडे प्रारूप में अपने करियर का शानदार आगाज़ करते हुए ओमान के खिलाफ शानदार स्पेल डाला और मेला लूट लिया।

Advertisement

तीसरे नॉमिनी भारत के वाशिंगटन सुंदर हैं, जिन्होंने ज़िम्बाब्वे और श्रीलंका के अपने शॉर्ट-फ़ॉर्मेट दौरों पर शानदार गेंदबाज़ी की। हालांकि, सुंदर ये अवॉर्ड जीतते हैं या नहीं, इसके लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा। ICC महिला प्लेयर ऑफ द मंथ शॉर्टलिस्ट में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु हैं। उनके अलावा भारत की स्मृति मंधाना और उनकी हमवतन शेफाली वर्मा भी शॉर्टलिस्ट की गई महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं।

वॉशिंगटन सुंदर की बात करें तो उन्होंने जुलाई महीने में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। 4-1 की सीरीज जीत में उन्होंने 8 विकेट चटकाए थे जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। इस मैच में उन्होंने सुपर ओवर डाला और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार