आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है और दूसरे मैच में स्कॉटलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए बांग्लादेश स्कोर 6 रनों से हरा दिया।

Advertisement

अल अमीरात के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। टीम के लिए ऑलराउंडर क्रिस ग्रीव्स ने 28 गेंदों में 45 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

इसके अलावा ओपनर मुंशी ने 29 रनों का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश के सामने 141 रनों का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश की ओर से मेहंदी हसन ने 3 विकेट, शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने दो-दो विकेट चटकाए तो वही तस्कीन अहमद और सैफुद्दीन को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

141 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही और उनके 2 विकेट 18 रन पर ही गिर गए। इसके बाद बांग्लादेश की बल्लेबाजी थोड़ी धीमी हो गई और वह निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना पाए। टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 38 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान महमुदुल्लाह ने 23 रनों की पारी खेली। लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश की टीम लक्ष्य से 6 रन दूर रह गई।

स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैडली व्हील ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा क्रिस ग्रीव्स को 2 विकेट हासिल हुआ। मार्क व्हाट और जोश डेवी एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

स्कॉटलैंड के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही धमाल मचाने वाले क्रिस ग्रीव्स को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार