आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर को यूएई और ओमान में होने वाली है। इसके मद्देनजर सभी टीमों ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है और वो चाहेंगे की टूर्नामेंट को जीतकर और भी यादगार बनाए।

इसी बीच भारत के मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपने फैंस के साथ बातचीत की और उनके कुछ सवालों के मजेदार जवाब दिए।

इसी बीच जब एक फैन ने यह पूछा कि टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वो कौन सी 4 टीमें जगह बना सकती हैं।

इसका जवाब देते हुए पूर्व बल्लेबाज ने भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का नाम लिया है।

बता दें कि भारत और इंग्लैंड एक ही साथ एक ही ग्रूप में हैं और इसके अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम में एक साथ एक ही ग्रूप में हैं।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की 24 अक्टूबर को एक दूसरे के खिलाफ ही करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार