ICC T20I Rankings: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन भारत के बल्लेबाजों ने बुधवार (11 मार्च) को जारी ताजा रैंकिंग में उलटफेर किया है। बल्लेबाजों की रैंकिग में टॉप 2 स्थान पर भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा है।
युवा ओपनर अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए हैं, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं उनके साथी खिलाड़ी दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। किशन 317 रन के साथ टूर्नामेंट में भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे।
किशन ने अपने करियर की बेस्ट रेटिंग्स हासिल की है और वह अभिषेक से सिर्फ चार रेटिंग पॉइंट्स पीछे हैं। टूर्नामेंट अपनी बल्लेबाजी से कमाल करने वाले संजू सैमसन (18 पायदान ऊपर 22वें स्थान पर) और शिवम दुबे (चार पायदान ऊपर 27वें स्थान पर) को भी बड़ा फायदा हुआ है।
न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सेफर्ट चार पायेदान ऊपर छठे और इंग्लैंड के जैकब बेथेल 17 पायेदान ऊपर 16वें स्थान पर आ गए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली थी। इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप मे सबसे तेज 33 गेंदों में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के फिन एलन सात पायेदान के फायदे के साथ 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। तिलक वर्मा नीचे फिसलकर सातवें और सूर्यकुमार यादव नौंवे स्थान पर आ गए हैं।
इसके अलावा गेंदबाजों की रैंकिंग में भी फेरबदल हुआ है। वरूण चक्रवर्ती ने नंबर 1 गेंदबाज की कुर्सी गवा दी है। उनकी जगह राशिद खान नंबर 1 टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाज बन गए हैं और चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर आ गए हैं। जबकि पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से राशिद ने कोई मैच नहीं खेला है।
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह छठे स्थान पर रहे और अक्षर पटेल (छह स्थान ऊपर चढ़कर 17वें स्थान पर) को भी टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान कुछ अच्छे गेंदबाजी प्रदर्शन का ईनाम मिला।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूज़ीलैंड के कप्तान ने टी-20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर्स में तीन पायदान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंचकर अपने करियर की सबसे अच्छी रेटिंग भी हासिल की, जबकि इंग्लैंड के विल जैक्स (पांच पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर) ने T20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद बढ़त हासिल की।