आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के पांचवें मुकाबले में अल अमीरात के मैदान पर स्कॉटलैंड का सामना पापुआ न्यू गिनी से हुआ जहां स्कॉटलैंड की टीम ने 17 रनों से जीत हासिल की।

Advertisement

स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उन्होंने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। टीम के लिए रिची बेरिंग्टन ने सबसे ज्यादा 49 गेंदों में 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसमें छह चौके तथा तीन गगनचुंबी छक्के शामिल थे। 

Advertisement

इसके अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैथ्यू क्रॉस ने भी 36 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया। पपुआ न्यू गिनी की तरफ से कब कबुआ मोरिया ने 4 विकेट हासिल किए तो वही चैड सोपर को तीन विकेट हासिल हुआ। सिमोन अताई ने एक विकेट हासिल किया।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पापुआ न्यू गिनी की शुरुआत बेहद खराब रही और उनके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। देखते-देखते उनकी पूरी टीम 148 रनों पर ढेर हो गई और वह 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। 

टीम की तरफ से नॉर्मन बनुआ ने 35 गेंदों में 47 रन तो वहीं सेसे बाऊ ने 24 रनों का योगदान दिया। इन बल्लेबाजों के प्रयास के बावजूद पापुआ न्यू गिनी की टीम मुकाबले में 17 रनों से पीछे रह गई। स्कॉटलैंड की ओर से जोश डेवी ने 4 विकेट, इसके अलावा ब्रैडली व्हील, अल्सडेर इवांस, मार्क वाट और क्रिस ग्रीव्स ने एक-एक विकेट चटकाए। 
इस मैच में स्कॉटलैंड की ओर से 70 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले रिची बेरिंग्टन को मैच मैच का पुरस्कार मिला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार