आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के 15वें मैच में इंडिया ने मुशीर खान (Musheer Khan), कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) और नमन तिवारी (Naman Tiwari) के शानदार प्रदर्शनों की मदद से आयरलैंड को 201 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इंडिया के ये इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरे मैच में दूसरी जीत है। मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोन्टेन में खेले गए 15वें मैच में आयरलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

इंडिया की अंडर 19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 301 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मुशीर खान ने बनाये। उन्होंने 106 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 118 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान उदय सहारन ने 84 गेंद में 5 चौको की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मुशीर और उदय ने तीसरे विकेट के लिए 156 (151) रन की साझेदारी की। अर्शिन कुलकर्णी ने 55 गेंद में 3 चौको की मदद से 32 रन की पारी खेली। आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट ओलिवर रिले को मिले। 2 विकेट जॉन मैकनेली ने चटकाए। फिन ल्यूटन एक विकेट लेने में सफल रहे। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की अंडर 19 टीम 29.4 ओवर में 100 के स्कोर पर लुढ़क गयी। आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेनियल फोर्किन ने बनाये। उन्होंने 40 गेंद में 4 चौके की मदद से 27* रन की पारी खेली। ओलिवर राइली ने 26 गेंद में 2 चौको की मदद से 15 रन का योगदान दिया। फोर्किन और राइली ने नौवें विकेट के लिए 39 (55) रन जोड़े। रयान हंटर ने 24 गेंद में एक चौके की मदद से 13 रन बनाये। उनके अलावा जॉर्डन नील ने 19 गेंद में एक चौके की मदद से 11 रन बनाये। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट नमन तिवारी ने हासिल करें। सौम्य पांडे 3 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। धनुष गौड़ा, मुरुगन अभिषेक और कप्तान सहारन ने एक-एक विकेट लिया। 

इंडिया अंडर 19 की प्लेइंग इलेवन: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), सचिन धस, मुरुगन अभिषेक, धनुष गौड़ा, सौम्य पांडे, नमन तिवारी। 

Also Read: Live Score

आयरलैंड अंडर 19 की प्लेइंग इलेवन: जॉर्डन नील, रयान हंटर (विकेटकीपर), कियान हिल्टन, फिलिपस ले रॉक्स (कप्तान), स्कॉट मैकबेथ, जॉन मैकनेली, कार्सन मैकुलॉ, ओलिवर राइली, मैकडारा कॉसग्रेव, डेनियल फोर्किन, फिन ल्यूटन। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार