ICC Under 19 World Cup 2024: सचिन और कप्तान उदय ने जड़े शतक, इंडिया ने सुपर 6 में नेपाल को 132 रन से दी शिकस्त

Updated: Fri, Feb 02 2024 21:52 IST
ICC Under 19 World Cup 2024: सचिन और कप्तान उदय ने जड़े शतक, इंडिया ने सुपर 6 में नेपाल को 132 रन से (Image Source: Google)

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 6 में इंडिया ने सचिन धास (Sachin Dhas) और कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) के शतकों की मदद से नेपाल को 132 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके बाद गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। मैंगौंग ओवल, ब्लोमफ़ोन्टेन में खेले गए इस मैच में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 

इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 5 विकेट खोकर 297 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सचिन धास ने बनाये। उन्होंने 101 गेंद में 11 चौको और 3 छक्कों की मदद से 116 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान उदय ने 107 गेंद में  100 रन बनाये। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 215 (202) रन जोड़े। ये अंडर 19 वनडे में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। नेपाल की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट गुलसन झा लेने में कामयाब रहे। आकाश चंद को एक विकेट मिला। 

लक्ष्य का पीछे करते हुए नेपाल 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। नेपाल की तरफ से सबसे ज्यादा 33(53) रन कप्तान देव खनाल के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके जड़े। दुर्गेश गुप्ता 43 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा अर्जुन कुमाल ने 64 गेंद में 3 चौको की मदद से 26 रन का योगदान दिया। दीपक बोहरा ने 42 गेंद का सामना करते हुए 3 चौको की मदद से 22 रन बनाये। इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट सौम्य पांडे को मिले। अर्शिन कुलकर्णी के खाते में 2 विकेट गए। एक-एक विकेट मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी और आराध्या शुक्ला लेने में सफल रहे। 

इंडिया अंडर 19 की प्लेइंग इलेवन: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धास, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे, आराध्या शुक्ला। 

Also Read: Live Score

नेपाल अंडर 19 की प्लेइंग इलेवन: अर्जुन कुमाल, दीपक बोहरा, उत्तम थापा मगर (विकेटकीपर), देव खनाल (कप्तान), बिशाल बिक्रम केसी, दीपक डुमरे, गुलसन झा, दीपेश कंडेल, सुबाष भंडारी, आकाश चंद, दुर्गेश गुप्ता। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें