Women’s Cricket World Cup 2025 का पूरा शेड्यूल, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर
ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Schedule: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का पहला मुकाबला मेजबान भारत औऱ श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं चिर-प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होगा।
मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच अपने पड़ोसी न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेलेगी। 2022 वर्ल्ड कप की रनरअप रही इंग्लैंड 3 अक्टूबर को बेंगलुरु मे साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।
राउंड-रॉबिन स्टेज का आखिरी मुकाबला 26 अक्टूबर होगा और उस दिन एक ही दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। इंग्लैंड औऱ न्यूजीलैंड के बीच गुवाहटी में और भारत और बांग्लादेश के बीच बेंगलुरु में।
सेमीफाइनल मैच 29 और 30 अक्टूबर को होंगे और फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा।
राउंड-रॉबिन स्टेज की टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। पहले नंबर पर रहने वाली टीम चौथे नंबर की टीम से और दूसरे नंबर की टीम तीसरे नंबर वाली टीम से भिड़ेगी।
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल
मंगलवार, 30 सितंबर—भारत बनाम श्रीलंका—बेंगलुरु—3 बजे
बुधवार, 1 अक्टूबर—ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड—इंदौर—3 बजे
गुरुवार, 2 अक्टूबर—बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान—कोलंबो—3 बजे
शुक्रवार, 3 अक्टूबर—इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका—बेंगलुरु—3 बजे
शनिवार, 4 अक्टूबर—ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका—कोलंबो—3 बजे
रविवार, 5 अक्टूबर—भारत बनाम पाकिस्तान—कोलंबो—3 बजे
सोमवार, 6 अक्टूबर—न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका—इंदौर—3 बजे
मंगलवार, 7 अक्टूबर—इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश—गुवाहाटी—3 बजे
बुधवार, 8 अक्टूबर—ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान—कोलंबो—3 बजे
गुरुवार, 9 अक्टूबर—भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका—विजाग—3 बजे
शुक्रवार, 10 अक्टूबर—न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश—विजाग—3 बजे
शनिवार, 11 अक्टूबर—इंग्लैंड बनाम श्रीलंका—गुवाहाटी—3 बजे
रविवार, 12 अक्टूबर—भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया—विजाग—3 बजे
सोमवार, 13 अक्टूबर—दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश—विजाग—3 बजे
मंगलवार, 14 अक्टूबर—न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका—कोलंबो—3 बजे
बुधवार, 15 अक्टूबर—इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान—कोलंबो—3 बजे
गुरुवार, 16 अक्टूबर—ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश—विजाग—3 बजे
शुक्रवार, 17 अक्टूबर—दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका—कोलंबो—3 बजे
शनिवार, 18 अक्टूबर—न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान—कोलंबो—3 बजे
रविवार, 19 अक्टूबर—भारत बनाम इंग्लैंड—इंदौर—3 बजे
सोमवार, 20 अक्टूबर—श्रीलंका बनाम बांग्लादेश—कोलंबो—3 बजे
मंगलवार, 21 अक्टूबर—दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान—कोलंबो—3 बजे
बुधवार, 22 अक्टूबर—ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड—इंदौर—3 बजे
गुरुवार, 23 अक्टूबर—भारत बनाम न्यूजीलैंड—गुवाहाटी—3 बजे
शुक्रवार, 24 अक्टूबर—पाकिस्तान बनाम श्रीलंका—कोलंबो—3 बजे
शनिवार, 25 अक्टूबर—ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका—इंदौर—3 बजे
रविवार, 26 अक्टूबर—इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड—गुवाहाटी—11 बजे
रविवार, 26 अक्टूबर—भारत बनाम बांग्लादेश—बेंगलुरु—3 बजे
बुधवार, 29 अक्टूबर—सेमीफाइनल 1—गुवाहाटी/कोलंबो—3 बजे
गुरुवार, 30 अक्टूबर—सेमीफाइनल 2—बेंगलुरु—3 बजे
Also Read: LIVE Cricket Score
रविवार, 2 नवंबर—फाइनल—कोलंबो/बेंगलुरु—3 बजे