Nilakshi de Silva Record: श्रीलंका क्रिकेट टीम की अनुभवी ऑलराउंडर नीलाक्षी डी सिल्वा (Nilakshi de Silva) ने मंगलवार, 14 अक्टूबर को आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के मुकाबले में न्यूजीलैंड (SL-W vs NZ-W) के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर 55 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में नीलाक्षी डी सिल्वा ने महज़ 28 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए 55 रनों की पारी खेली। खास बात ये है कि इस दौरान उन्होंने महज़ 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो कि मौजूदा वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के एडिशन का सबसे तेज अर्धशतक है।

Advertisement

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि कोलंबो के मैदान पर ये तूफानी पचासा ठोकते हुए नीलाक्षी डी सिल्वा ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ा है और वो एक बार फिर श्रीलंका के लिए वुमेंस ODI में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाली खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले उन्होंने साल 2025 की शुरुआत में ही भारत के खिलाफ 28 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली थी।

श्रीलंका वुमेंस के लिए ODI में सबसे तेज़ अर्धशतक

26 बॉल - नीलाक्षी डी सिल्वा बनाम न्यूजीलैंड, कोलंबो (साल 2025)

28 बॉल - नीलाक्षी डी सिल्वा बनाम भारत, कोलंबो (साल 2025)

Advertisement

30 बॉल - ईशानी लोकसुरियागे बनाम भारत, ब्रेबोर्न (साल 2013)

30 बॉल - चमारी अट्टापट्टू बनाम न्यूजीलैंड, गाले (साल 2023)

बात करें अगर इस मुकाबले की तो श्रीलंका ने कोलंबो के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 258 रन बनाए। कुल मिलाकर यहां से न्यूजीलैंड को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 259 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।

Advertisement

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका XI: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), पियमी वाथ्सला, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड XI: सुज़ी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, ब्री इलिंग, रोज़मेरी मैयर, ईडन कार्सन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार