ICC Womens World Cup 2025 Points Table: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार (7 अक्टूबर) को गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की यह लगातार दूसरी जीत है और बांग्लादेश की दूसरे मुकाबले में पहली हार मिली है।

Advertisement

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम को पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है और भारत को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गई है। इंग्लैंड के 4 पॉइंट्स हैं और नेट रनरेट +1.757 है। वहीं भारत ने भी अपने दोनों शुरूआती मुकाबले जीते हैं, लेकिन नेट रनरेट के मामले में पीछे हैं। भारतीय टीम का नेट रनरेट +1.515 है। 

Advertisement

वहीं बांग्लादेश की टीम चौथे नंबर पर हैं। बांग्लादेश को दो मुकाबलों में एक में जीत औऱ एक में हार मिली है। 2 पॉइंट्स के साथ बांग्लादेश का नेट रनरेट +0.573। न्यूजीलैंड औऱ पाकिस्तान की टीम अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई हैं, और दो मैच में दो हार के साथ टेबल में क्रमश:सातवें और आठवें नंबर पर है।

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की टीम ने 49.4 ओर में 178 रन बनाए। जिसमें सोभना मोस्टारी ने 60 रन और निचेल क्रम में रबेया खान ने 43 रन की नाबाद पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में इंग्लैंड कीचीम ने 46.1 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। जिसमें बल्ले से अहम रोल निभाया हीदर नाइट ने, जिन्होंने 111 गेंदों में नाबाद 79 रन की पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा कप्तान नेट साइवर ब्रंट ने 32 रन औऱ चार्लेट डीन ने नाबाद 27 रन का योगदान दिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार