Smriti Mandhana Record: भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शुक्रवार, 09 अक्टूबर को आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के 10वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका (IN-W vs SA-W ODI) के खिलाफ सिर्फ 23 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बेलिंडा क्लार्क (Belinda Clark) का एक 28 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि स्मृति मंधाना ने वुमेंस वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज़ी करते हुए 32 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्का जड़ते हुए 23 रनों की पारी खेली। खास बात ये है कि इसी के साथ उन्होंने साल 2025 में ODI फॉर्मेट में अपने 982 रन पूरे किए और ऐसा करते हुए वो एक कलेंडर ईयर में ODI फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं।

Advertisement

जान लें कि स्मृति मंधाना ने ये कारनामा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क को पछाड़ा है जिन्होंने साल 1997 में वनडे फॉर्मेट में 970 रन ठोके थे। इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की मौजूदा कप्तान लौरा वोलवार्ड हैं जिन्होंने साल 2022 में ODI में 882 रन बनाए थे। 

ODI में एक कलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वालीं खिलाड़ी

स्मृति मंधाना (भारत) - 982 रन (साल 2025)

बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 970 रन (साल 1997)

Advertisement

लौरा वोलवार्ड (साउथ अफ्रीका) - 882 रन (साल 2022)

डेबी हॉकले (न्यूजीलैंड) - 880 रन (साल 1997)

एमी सैटरथवेट (न्यूजीलैंड) - 853 रन (साल 2016)

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद भारतीय टीम खबर लिखे जाने तक 21 ओवर में 92 रन के स्कोर पर 4 विकेट खो चुकी है। ये भी जान लीजिए कि मैदान पर हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा बल्लेबाज़ी कर रही हैं।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

साउथ अफ्रीका टीम: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, सुने लुस, मारिजाने कैप, एनेके बॉश, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार