ICC's Test Team of the Year 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2023 का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की विजेता टीम रही ऑस्ट्रेलिया के पांच खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है। इसके अलावा भारत और इंग्लैंड के 2-2, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के 1-1 खिलाड़ी शामिल हैं। 

 
Advertisement

ओपनिंग जोड़ी के तौर पर उस्मान ख्वाजा और दिमुथ करुणारत्ने को रखा गया है। ख्वाजा इकलौते खिलाड़ी थे, जिन्होंने पिछले साल 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए। ख्वाजा ने 2023 में 13 मैच में 52.60 की औसत से 1210 रन बनाए। वहीं करुणारत्ने के बल्ले से 6 मैच में 60.8 की औसत से 608 रन आए। 

Advertisement

मिडल ऑर्डर में केन विलियमसन,जो रूट और ट्रेविस हेड हैं। 2023 में ज्यादातर समय चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहे विलियमसन ने 7 मैच में 695 रन, रूट ने 8 मैच में 797 रन और हेड ने 12 मैच में 919 रन जोड़े। 

ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा को जगह मिली है। जडेजा ने पिछले साल सात टेस्ट में 33 विकेट लेने के साथ उनके बल्ले से 281 रन भी आए। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी हैं, जिन्होंने 2023 में 12 मैच में विकेट के पीछे 54 शिकार किए, जिसमें 44 कैच औऱ 10 स्टंपिंग शामिल हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में 461 रन भी बनाए। 

तेज गेंदबाज पैट कमिंस टीम के कप्तान हैं, उनकी अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी। कमिंस ने 2023 में 11 मैच में 42 विकेट लिए। कमिंस के अलावा मिचेल स्टार्क औऱ स्टुअर्ट ब्रॉ़ड दो अन्य तेज गेंदबाज हैं। स्टार्क ने पिछले साल 9 मैच में 38 विकेट, वहीं संन्यास ले चुके ब्रॉड ने 8 मैच में 38 विकेट अपने खाते में डाले।

टीम में इकलौते स्पेशलिस्ट स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं, जिन्होंने 7 मैच में 41 विकेट चटकाए। बल्लेबाजी में भी 150 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2023 

Also Read: Live Score

उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करूणारत्ने,केन विलियमसन, जो रूट,ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, पैट कमिंस (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, मिचेल स्टार्क,स्टुअर्ट ब्रॉड।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार