अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान असगर अफगान ने एमएस धोनी को लेकर एक खुलासा किया है। अफगान ने बताया है कि एक समय धोनी ने कहा था कि अगर विकेटकीपर मोहम्मद शहज़ाद 20 किलो वजन कम कर लेंगे तो वो शहज़ाद को उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स में आईपीएल के लिए चुन लेंगे। ये घटना 2018 एशिया कप के दौरान हुई जब भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला टाई हुआ था।

Advertisement

शहजाद, जिन्होंने उस मैच में अफगानिस्तान के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत की थी, ने 116 गेंदों पर 124 रन बनाए थे। शहजाद की उस पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल था। उनकी इस पारी के चलते अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 252/8 के स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा था। जवाब में भारतीय टीम भी 252 रनों पर ऑलआउट हो गई थी और ये मैच टाई रहा था। शहजाद को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था।

 
Advertisement

मैच के बाद अफगान ने धोनी से मुलाकात की और बताया कि शहजाद उनके कितने बड़े फैन हैं। तभी धोनी ने शहज़ाद का पेट देखकर उनको वजन कम करने के लिए मोटिवेट किया था। अफगान ने टाइम्स ऑफ इंडिया.कॉम से बातचीत के दौरान धोनी से बातचीत को याद किया और बताया,  “मैच टाई होने के बाद मैंने एमएस धोनी से लंबी बातचीत की। वो एक शानदार कप्तान हैं और भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान का उपहार हैं। वो एक अच्छे इंसान हैं। हमने मोहम्मद शहजाद के बारे में बहुत बात की।”

आगे बोलते हुए अफगान ने कहा, “मैंने धोनी भाई से कहा कि शहजाद आपका बहुत बड़ा प्रशंसक है। धोनी ने कहा कि शहजाद का पेट बड़ा है और अगर वो 20 किलो वजन कम कर लें तो मैं उन्हें आईपीएल में चुन लूंगा। लेकिन जब शहजाद सीरीज के बाद अफगानिस्तान लौटे, तो उनका वजन 5 किलोग्राम और बढ़ गया था (हंसते हुए)।"

Also Read: Live Score

अफ़गान ने कहा कि टाई मैच उनके लिए सबसे अच्छा पल था। आखिरी ओवर में सात रन की जरूरत थी, लेकिन दो गेंदों पर एक रन रह गया था। 25 रन पर बल्लेबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा मैच की अंतिम गेंद पर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए थे और मैच टाई रहा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार