रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 60वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 112 रनों के बड़े अंतर से हराकर एक बड़ी जीत हासिल कर ली। इस मैच में संजू सैमसन की टीम 172 रनों का पीछा करते हुए 10.3 ओवर में महज 59 रन बनाकर सिमट गई। इस शानदार जीत के बाद आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को हवा मिल गई है।

Advertisement

इस जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया जिसका वीडियो फ्रेंचाईजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली एक बार फिर से आकर्षण का केंद्र बनकर उभरे हैं। विराट कोहली इस वीडियो में कहते हैं कि अगर वो बॉलिंग करते तो राजस्थान रॉयल्स की टीम 40 पर ही ऑलआउट हो जाती।

Advertisement

उनके इस बयान को देखकर सोशल मीडिया पर भी फैंस राजस्थान रॉयल्स के मजे ले रहे हैं। वहीं, इस मैच में जीत के बाद आरसीबी के लिए अभी भी लंबा रास्ता तय करना बाकी है। अगर आरसीबी की टीम अपने अगले दोनों मुकाबले जीत जाती है तो वो प्लेऑफ तक पहुंच सकते हैं लेकिन अगर एक भी मैच यहां से आरसीबी हारी तो वो भी राम भरोसे बैठ जाएंगे।

जबकि राजस्थान की बात करें तो उनके लिए फिलहाल कुछ भी सही होता नहीं दिख रहा है और लगभग उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। आरसीबी के खिलाफ मिली हार के बाद राजस्थान के हेड कोच कुमार संगकारा काफी निराश दिखे और उन्होंने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा। संगकारा ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे लगता है कि हम पावरप्ले में थोड़ा बह गए, ये सोचकर कि हमें वहां बहुत अधिक रन बनाने थे और अल्ट्रा-पॉजिटिव होने की कोशिश करनी थी। हमें साझेदारी बनानी चाहिए थे लेकिन दुर्भाग्य से, हमने पावरप्ले में ही पांच विकेट गंवा दिए और पावरप्ले में ही हम मैच हार गए थे। उन्होंने वास्तव में हमें आउट नहीं किया लेकिन हम खुद आउट होते गए, ये देखने में काफी स्पष्ट था। इसलिए, ये एक व्यक्ति के बारे में नहीं था, ये पूरी बल्लेबाजी इकाई के बारे में था और हम आज अच्छे नहीं थे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार