भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की टीमें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। अब ये दोनों ही टीमें रविवार (19 नवंबर) के दिन खिताबी जंग के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आपस में भिड़ती नज़र आएंगी। पूरा भारत इस समय एक ही दुआ कर रहा है कि किसी तरह भारत अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीत जाए। इसके लिए देशभर में अलग-अलग तरीके से दुआएं मांगी जा रही हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में टेलिविजन और बॉलीवुड लेखक राज शांडिल्य ने फैंस से एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीत जाता है तो वो अपनी अगली फिल्म में 11 नए कलाकारों को मौका देंगे। शांडिल्य ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत अगर क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतता है तो अपनी अगली फ़िल्म में कम से कम 11 नए कलाकारों को लूंगा, वादा है और मैं जानता हूं कि भारत ही वर्ल्ड कप जीतेगा।'

Advertisement

बॉलीवुड में अपने लेखन से छाप छोड़ चुके राज शांडिल्य एक सफल डायरेक्टर भी बन चुके हैं। राज शांडिल्य ने हाल ही में ड्रीम गर्ल 2 को निर्देशित किया था आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे अभिनीत ये मूवी काफी सफल साबित हुई। इस मूवी की सफलता के बाद अब राज एक और प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के बीच पेश होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस बार वो 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' टाइटल से बन रही फिल्म बनाने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म का एक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है।

इस फिल्म में राज कुमार राव और तृप्ति डिमरी की जोड़ी फैंस का दिल जीतते हुए दिखेगी। राज की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाएगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में हर फैन फिलहाल ये जानने के लिए बेताब है कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीत गया तो वो किन नए 11 कलाकारों को अपनी मूवी में लेंगे।

Also Read: Live Score

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार