पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने राजस्थान रॉयल्स को लेकर एक भविष्यवाणी की है। राजस्थान की खराब फॉर्म और आईपीएल 2021 में उनकी कमजोरी ने आकाश की चिंता बढ़ा दी है। 

Advertisement

गौरतलब है कि राजस्थान की टीम के कुछ अहम खिलाड़ी आईपीएल 2021 से बाहर हो चुके हैं। इन अहम खिलाड़ियों में इंग्लैंड के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का नाम भी शामिल है। ये दोनों खिलाड़ी अपनी चोटों के कारण मौजूदा सीज़न में नहीं खेल रहे हैं और इनकी कमी राजस्थान को साफ खलती हुई नजर आ रही है।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा, “राजस्थान रॉयल्स के पास अधिक समस्याएं हैं क्योंकि उनके पास उनके अहम खिलाड़ी नहीं हैं। यदि उनके पास खिलाड़ी नहीं हैं, तो वो क्या कर सकते हैं, वो केवल दृष्टिकोण बदल सकते हैं। ऐसे राजस्थान रॉयल्स की किस्मत नहीं बदलने वाली। अगर बल्लेबाज़ अपने प्रदर्शन में निरंतरता ले आएं तो चीजें बदल सकती हैं।"

आगे बोलते हुए आकाश ने कहा, "संजू सैमसन को रन बनाने होंगे क्योंकि आपके पास पिछले तीन वर्षों के पहले तीन मैचों में औसतन 70 और स्ट्राइक रेट 150 है लेकिन चौथे मैच के बाद से औसत 22 से कम हो जाता है और स्ट्राइक रेट 130 हो जाता है। हमेशा आप ऐसा नहीं कर सकते हैं। ये साल-दर-साल होता रहा है। डेविड मिलर को रन बनाने की जरूरत है। रियान पराग सभी मैच खेल रहे हैं और युवा खिलाड़ियों को अब आगे बढ़ना होगा। राहुल तेवतिया को योगदान देना होगा। शिवम दूबे को अच्छा खेलना चाहिए।"q

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार