Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार (18 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में लीग स्टेज में सिर्फ 8 मुकाबले बचे हैं और फिलहाल सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाई है।
हैदराबाद की टीम 14 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है, वहीं चेन्नई 12 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर है। दोनों के बीच होने वाला यह मुकाबला प्लेऑफ के लिहाज से बहुत अहम है।
अगर हैदराबाद इस मैच में चेन्नई को हरा देती है तो हैदराबाद औऱ गुजरात दोनों ही प्लेऑफ के क्वालीफाई कर जाएगी। गुजरात फिलहाल 16 पॉइंट्स के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है।
वहीं अगर चेन्नई जीत जाती है तो प्लेऑफ के लिए उसकी दावेदारी और मजबूत होगी, वहीं आरसीबी को भी फायदा होगा। चेन्नई जीत से आरसीबी टॉप 2 में अपनी जगह पक्की कर लेगी, चाहे उसे अपना आखिरी लीग मैच में हार का सामना करना पड़े। आरसीबी 18 पॉंइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर काबिज है।
टीमें
चेन्नई सुपर किंग्स टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह, सरफराज खान, अकील होसेन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, डियान फॉरेस्टर, जैकरी फॉल्केस, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, अमन खान, मैकनील नोरोन्ह।
Also Read: LIVE Cricket Score
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार