आईपीएल के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। इस मैच के लिए राजस्थान दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जरूरी बदलाव किए और उन्होंने चोटिल मार्कस स्टोइनिस की जगह दिल्ली की  ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ललित यादव को शामिल किया।

कल दिल्ली की टीम 8 भारतीय खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी और सिर्फ 3 खिलाड़ी ही विदेशी थे जिसमें शिमरोन हेटमायर, एनरिक नॉर्खिया और कागिसो राबाडा का नाम शामिल है।

ललित यादव के प्लेइंग इलेवन में जुड़ने के बाद वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी कार्लोस ब्रेथवेट ने इस मुद्दे पर एक मजेदार बयान दिया है। सभी को ऐसा लग रहा था कि अगर स्टोइनिस बाहर जाएंगे तो उनकी जगह स्टीव स्मिथ को मौका दिया जाएगा।

हालांकि ब्रेथवेट ने कहा कि हमेशा यह सही नहीं होता कि आप किसी खिलाड़ी की जगह उसके जैसा ही खिलाड़ी ले, कभी-कभी टीम को बैलेंस करने की बात भी आती है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए ब्रेथवेट ने कहा,"हम सभी को पता है कि हमारे पास वर्ल्ड बेस्ट प्लेयर स्टीव स्मिथ है, लेकिन उनको टीम में सिर्फ इसलिए नहीं ले सकते कि वे स्मिथ है। टीम का बैलेंस बनाना जरूरी है और हमारे पास एक युवा भारतीय खिलाड़ी था। अगर स्टीव स्मिथ ललित के टीम से जुड़ने के बाद भी ड्रेसिंग रूम में अच्छे से रिएक्ट करते हैं तो फिर यह किसी भी युवा खिलाड़ी के पास एक अच्छा संदेश जाता है।"

इस मैच की बात करे तो दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन ही बना पाई।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार