आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 36वें मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पाकिस्तान ने अपने आपको टूर्नामेंट में अभी तक जिंदा रखा है। हालांकि, हर पाकिस्तानी की निगाह इस समय भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले मुकाबले पर है क्योंकि अगर जिम्बाब्वे ने भारत को हरा दिया और वहां से पाकिस्तान ने बांग्लादेश को एक अच्छे अंतर से हरा दिया तो पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा और भारत बाहर हो जाएगा। 

Advertisement

इसीलिए आने वाले 48 घंटे भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। हालांकि, इसी बीच पाकिस्तान की एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अपने इस ट्वीट की वजह से वो एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं।

Advertisement

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए सेहर शिनवारी ने लिखा, 'अगर जिम्बाब्वे की टीम करिश्मा दिखाती है और अगले मैच में भारत को हरा देती है तो मैं किसी जिम्बाब्वे के लड़के से ही शादी करूंगी।’

सेहर शिनवारी के ये ट्वीट करने की देर थी और उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है, जब इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भारत के मज़े लेने की कोशिश की है। इससे पहले उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच को लेकर भी एक ट्वीट किया था जिसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। वहीं, अगर भारत-जिम्बाब्वे के मैच की बात करें तो ज़ाहिर तौर पर भारत ये मैच जीतने के लिए फेवरिट है लेकिन अगर बारिश ने खेल बिगाड़ा तो भारतीय टीम की पार्टी चौपट भी हो सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार