IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए रन बरसा दिए। मध्य ओवरों में देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार ने पारी को मजबूती दी। आखिरी ओवरों में टिम डेविड ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर स्कोर को 250 रन तक पहुंचा दिया।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला रविवार (5 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए, वहीं विराट कोहली ने 18 गेंदों में तेज 28 रन जोड़े। इसके बाद मध्य ओवरों में देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने पारी को संभाला और तेजी से रन जोड़े। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 58 रन की अहम साझेदारी की। पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली, जबकि पाटीदार ने भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी।
पारी के आखिरी ओवरों में रजत पाटीदार और टिम डेविड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 36 गेंदों में 99 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी कर डाली। टिम डेविड ने 25 गेंदों में 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन ठोके, जबकि रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाकर टीम को 250 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज और शिवम दुबे ही 1-1 विकेट हासिल कर सके।
टीमें इस मैच के लिएट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, सरफराज खान, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।