पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के फाइनल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के हीरो इमाद वसीम ने यू-टर्न लेते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस ले ली है। इमाद, जिन्होंने पिछले साल नवंबर में अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की थी, को पाकिस्तान की आगामी टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जा सकता है।

Advertisement

इमाद ने खुद अपनी रिटायरमेंट से वापसी की खबर सार्वजनिक की है। एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इमाद ने लिखा, 'मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पीसीबी अधिकारियों से मुलाकात के बाद, मैंने अपनी रिटायरमेंट पर पुनर्विचार किया है और आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 तक टी-20 प्रारूप में पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अपनी उपलब्धता की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मैं पीसीबी को मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं अपने देश का मान बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। पाकिस्तान पहले आता है।'

Advertisement

हालांकि, अपने संन्यास से वापसी पर आधिकारिक ऐलान से पहले ही इमाद ने हिंट दे दिया था कि वो ऐसा करने वाले हैं। आईसीसी के हवाले से पीएसएल फाइनल जीत के बाद बोलते हुए इमाद ने कहा कि अगर पाकिस्तान को उनकी जरूरत होगी तो वो टीम के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने खुलासा किया कि मौजूदा टी-20 कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने संन्यास की घोषणा के बाद उनसे संपर्क किया था और उन्होंने तेज गेंदबाज से कहा था कि वो पीएसएल के बाद बात करेंगे।

Also Read: Live Score

इसके अलावा इस्लामाबाद यूनाइटेड के उनके कप्तान शादाब खान ने भी इमाद को रिटायरमेंट से वापस आने के लिए सुझाव दिया था और शादाब ने ये भी कहा कि इसके लिए किसी को इमाद से बात करनी पड़ेगी। आखिरकार पीसीबी ने शादाब की बातें सुनी और इमाद से बात करने के बाद पाकिस्तान के लिए एक अच्छी खबर सामने आ गई। शादाब खान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, “मैं सच में चाहता हूं, जब इमाद ने निर्णय लिया, तो मैंने उससे बात भी की थी कि मैं नहीं चाहता कि वो चले जाए। क्योंकि पाकिस्तान को उनके जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है। भगवान की इच्छा से, अगर उसके साथ चर्चा होती है, तो उम्मीद है कि वो वापस आ जाएगा क्योंकि वर्ल्ड कप नजदीक आ रहा है और जिस तरह से वो प्रदर्शन कर रहा है और सीपीएल (कैरेबियन प्रीमियर लीग) में उसका अनुभव है, पाकिस्तान को निश्चित रूप से उसकी जरूरत है।''

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार