पाकिस्तान के क्रिकेटर इमाद वसीम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह काफी अलग है जिसने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, इमाद की पहली पत्नी ने उन पर धोखा देने का आरोप लगाकर पाकिस्तानी क्रिकेटर की जिंदगी में भूचाल ला दिया है। कुछ ही दिनों पहले इमाद वसीम ने नायला राजा से अपनी दूसरी शादी की घोषणा की थी।

Advertisement

खास बात ये है कि अपनी पहली पत्नी सानिया अशफाक से तलाक की पुष्टि करते हुए अपने पोस्ट में, वसीम ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी भी गुमराह करने वाली रिपोर्ट से इनकार किया था और पब्लिक में ऐसी अटकलों पर किसी भी कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी थी। इसके अलावा, जब उनकी पहली शादी चल रही थी तब उन्होंने कथित तौर पर नायला के साथ अफेयर होने से इनकार किया था।

Advertisement

हालांकि, मज़े की बात ये है कि इमाद ने अब उसी महिला से शादी भी कर ली है। इमाद की दूसरी शादी की खबर बाहर आते ही सानिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चौंकाने वाले दावे करते हुए उन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि इस कपल ने 2019 में शादी की थी और दिसंबर 2025 में उनका तलाक हो गया था लेकिन इमाद के इन्फ्लुएंसर नायला से अपनी दूसरी शादी की पुष्टि करने के बाद सानिया ने उन पर काफी हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं।

सानिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, "अब सभी ने सबूत देख लिया है। इस घर तोड़ने वाले ने एक बार भी मेरे बच्चों के बारे में नहीं सोचा। धोखेबाज आखिरकार सामने आ गया है और मैं अपने बच्चों और हमारे साथ हुई हर चीज के लिए न्याय चाहती हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, इमाद वसीम ने नायला राजा से अपनी दूसरी शादी कन्फर्म करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वो अपनी ज़िंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुज़रे हैं। उन्होंने लिखा,"एक ऐसी शादी के बाद जो नहीं चली, मैं अपनी ज़िंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुज़रा। फिर भी उस दौर ने मुझे मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी दुआएं मेरे बच्चों के रूप में दी। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और ये प्यार कभी नहीं बदलेगा। मुझे जितना रुकना चाहिए था, उससे ज़्यादा समय तक मैं रुका रहा, उम्मीद बनाए रखी और उन चीज़ों को बचाने की कोशिश की जो मेरे लिए सबसे ज़्यादा मायने रखती थीं। ऐसा करते हुए, मैंने ऐसे फ़ैसले लिए जिनका मुझे अफ़सोस है। मेरी देरी और चुप्पी ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी जहां एक बेगुनाह इंसान को गलत तरीके से जज किया गया और उसकी बुराई की गई जिसकी वो हकदार नहीं थी। मैं इसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेता हूं और मैं उस बोझ को ईमानदारी और पछतावे के साथ उठाता हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार