आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जा रहा है जहां से पाकिस्तान के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, पाकिस्तानी स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम (Imad Wasim) चोटिल हो गए हैं और अब वो टूर्नामेंट के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे।

Advertisement

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने खुद इमाद वसीम के चोटिल होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा,  'इमाद को साइड स्ट्रेन की शिकायत है। ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इमाद वसीम पहला मैच भले ही नहीं खेल पाएंगे लेकिन हमें उम्मीद है कि टूर्नामेंट के बाकी बचे मुकाबलों के लिए वो उपलब्ध रहेंगे।'

Advertisement

आपको बता दें कि पाकिस्तानी टीम का टी20 वर्ल़्ड कप 2024 में पहला मैच संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ 6 जून को होने वाला है। ऐसे में ये तय है कि इमाद वसीम अपनी इंजरी के कारण ये मैच तो बिल्कुल भी नहीं खेल पाएंगे। हालांकि पाकिस्तानी फैंस ये उम्मीद जरूर करेंगे कि इमाद पाकिस्तान के दूसरे मैच के लिए पूरी तरह फिट हों क्योंकि ये मैच भारत के साथ 9 जून को होने वाला है।

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ये दोनों ही टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप ए का हिस्सा हैं। इस ग्रुप में उनके अलावा कनाडा, यूएसए और आयरलैंड की टीम मौजूद है। ग्रुप स्टेज से सिर्फ दो ही टीम आगे जाएंगी ऐसे में पाकिस्तान किसी भी तरह भारत के खिलाफ अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ मैदान पर उतरना चाहेगा। इमाद बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही टीम के लिये योगदान करते हैं ऐसे में वो भी भारत के खिलाफ जरूर मैच खेलना चाहेंगे। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार