ऑलराउंडर इमाद वसीम (Imad Wasim) का मानना है कि पाकिस्तान इस साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के प्रबल दावेदारों में से एक है। इमाद ने कहा कि मेन इन ग्रीन को अन्य टीमों की तुलना में फायदा होगा क्योंकि वे यूएई की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। पाकिस्तान ने पिछले एक दशक में यूएई में अपनी कई घरेलू सीरीज खेली हैं।

Advertisement

वसीम ने कहा, "यूएई की स्थितियां अनुकूल होंगी, क्योंकि यह हमारे लिए एक घरेलू मैदान की तरह है। वहां हमने लंबे समय तक खेला है। यही कारण है कि हम टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं। हम मैदान पर अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की कुछ अच्छी सीरीज रही हैं।

उन्होंने कहा, "हमारे पास इससे पहले (टी-20 वर्ल्ड कप) दो या तीन अच्छी सीरीज हैं और हम खिताब जीतने पर ध्यान केंद्रित करेंगे ताकि हम लय और आत्मविश्वास के साथ वर्ल्ड कप में प्रवेश कर सकें।"

पाकिस्तान को ग्रुप-बी में भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। 24 अक्टूबर को दुबई में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में उनका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा।

रोचक बात यह है कि आईसीसी के वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत कभी भी पाकिस्तान से हारा नहीं है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार