9 नवंबर। रोहित शर्मा ने अपने 100वें टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत को अहम जीत का तोहफा दिया। रोहित के 85 रनों की बदौलत भारत ने गुरुवार को यहां सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Advertisement

भले ही भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 में शानदार परफॉर्मेंस कर जीत हासिल की लेकिन खासकर खलील अहमद की गेंदबाजी ने फिर से हर किसी को निराश किया है। खलील अहमद ने 4 ओवर की गेंदबाजी की औऱ 44 रन खर्च करा दिए जो हर किसी के लिए निराश करने वाला रहा।

Advertisement

आपको बता दें कि दिल्ली में खेले गए पहले टी-20 में भी खलील अहमद की गेंदबाजी खराब रही थी। पहले टी-20 में जहां खलील अहमद को आखिरी ओवर में लगातार 4 गेंद पर 4 चौके जमाए गए थे तो वहीं दूसरे टी-20 में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने पहला ही ओवर में लगातार 3 गेंद पर 3 चौके जमा दिए। 

खलील अहमद के खराब गेंदबाजी को देखकर यह कहा जा सकता है कि तीसरे टी-20 में उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया जा सकता है।

वहीं भारत के तेज गेंदबाज इरफान पठान भी खलील अहमद की गेंदबाजी से कुछ नाराज दिखें हैं। इरफान पठान ने सीधे शब्दों में कहा कि उन्हें अब अपनी गेंबबाजी को गंभीरता से लेना होगा। इरफान पठान ने कहा कि खलील अहमद को मिले मौके का फायदा उठाना होगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार