मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में स्पष्ट सोच के साथ गए थे। बोल्ट ने शुक्रवार को चेन्नई के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते ही मुंबई ने चेन्नई को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 114 रनों पर रोक दिया और 10 विकेटों से मैच जीत ली।

Advertisement

बोल्ट ने मैच के बाद जसप्रीत बुमराह के साथ बातचीत के दौरान कहा, "शारजाह में कुछ बड़े स्कोर बने हैं। मैं केवल खुले दिमाग से गेंदबाजी करना चाहता था। हमने कुछ खिलाड़ियों को लेकर प्लानिंग की थी। कुल मिलाकर यह एक अच्छा दिन रहा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "दोनों छोर से विकेट प्राप्त करना अच्छा था। इस प्रारुप में शुरुआत में ही विकेट लेने का महत्व हम सब जानते हैं। कभी कभी हम ऐसा नहीं कर पाते हैं, लेकिन टीम के लिए अच्छी शुरुआत करना शानदार था।"

बोल्ट के अलावा बुमराह ने 25 रन देकर दो विकेट लिए और पहले छह ओवर के पॉवरप्ले में चेन्नई के 24 रन पर पांच विकेट आउट कर दिए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार