18 सितंबर। एशिया कप में अपना पहला मैच खेलने उतरे धोनी हांगकांग के खिलाफ मैच में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

वनडे क्रिकेट में धोनी 9वीं दफा डक पर आउट हुए हैं। धोनी ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में 2 -2 दफा डक पर आउट हुए हैं तो वहीं इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अब हांगकांग के खिलाफ बिना कोई रन बनाए आउट हुए।

Advertisement

धोनी को हांगकांग के स्पिनर एहसान खान ने अपनी गजब की ऑफ स्पिन गेंद पर चकमा देकर विकेटकीपर स्कॉट मैककेनी के द्वारा कैच कराकर पवेलियन पहुंचाया।    

आपको बता दें कि धोनी ने अपने वनडे करियर में 9 शतक भी जमाए हैं। इसके अलावा ऐसे भारतीय क्रिकेटर्स की बात करें जिनके नाम करियर में जितने शतक हैं उतने ही डक पर आउट होने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

उन क्रिकेटरों में गौतम गंभीर शतक 11, डक 11,  मोहिंदर अमरनाथ 2 शतक 2 डक, हेमांग बादानी और केएल राहुल 1 शतक और 1 डक पर आउट।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार