5 जून। भारत की टीम को जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर जाना है जहां पर भारतीय टीम 5 टी- 20, वनडे सीरीज के अलावा अहम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है।

Advertisement

ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने एक खास ऐलान कर दिया है। ग्लेन मैक्ग्रा ने सीधे शब्दों में बयान देते हुए कहा है कि इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय बल्लेबाजों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आगे क्लिक करके जानें►

 

ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन भारत के बल्लेबाजों पर खासकर विराट कोहली पर काल बनकर टूट पड़ सकते हैं।

ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि विराट कोहली को इंग्लैंड की धरती पर कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। इसके साथ - साथ ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा भारत के सभी बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और भारतीय कप्तान पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना होगा।

गौरतलब है कि इंग्लैंड की धरती पर खासकर टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का परफॉर्मेंस कोई खास नहीं रहा है। ऐसे में ग्लेन मैक्ग्रा की बात में दम तो है।

Advertisement

वैसे पाकिस्तान के खिलाड़ी चल रही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी स्विंग गेंदाबजी से करिश्मा कर इस बात की भनक हर किसी को दे दी है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार