तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (3/6) और क्रेग ओवरटन (3/14) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने यहां हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दूसरे सत्र में ही भारत की पहली पारी 78 रनों पर ढेर कर दी।

Advertisement

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 105 गेंदों पर एक चौके की मदद से सर्वाधिक 19 रन बनाए, उनके अलावा अजिंक्य रहाणे 54 गेंदो पर तीन चौकों के सहारे 18 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन और ओवरटन के अलावा ओली रोबिनसन और सैम करन ने दो-दो विकेट लिए।

Advertisement

इससे पहले भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज जरा भी नहीं टिक सके और पूरी टीम 100 से कम रनों पर सीमट गई।

भारत की पारी में लोकेश राहुल 0, चेतेश्वर पुजारा 1, विराट कोहली 7, ऋषभ पंत दो, रवींद्र जाडेजा 4, मोहम्मद शमी 0, जसप्रीत बुमराह 0 और मोहम्मद सिराज ने 3 रन बनाए, जबकि ईशांत शर्मा ने नाबाद 8 रन बानाए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार