आईपीएल 2026 में संजू सैमसन का बल्ला लगातार दूसरे मुकाबले में खामोश नजर आया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए वह एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। अच्छी शुरुआत के बाद अगली ही गेंद पर विकेट गंवाना उनकी परेशानी बढ़ा रहा है। फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक वह लय में नहीं दिखे हैं।
आईपीएल 2026 के सातवां मुकाबला शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा। इस मैच में सैमसन की खराब फॉर्म एक बार फिर जारी रही। सीएसके के लिए उसके घरेलू मैदान पर खेले जा रहे पहले मैच में ओपनिंग करने उतरे सैमसन से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह फिर से निराश कर गए। उन्होंने एक शानदार चौका जरूर लगाया, लेकिन इसके तुरंत बाद अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने पारी के दूसरे ही ओवर में बेहतरीन प्लान के साथ गेंदबाजी करते हुए सैमसन को फंसाया। पिछली गेंद पर चौका खाने के बाद उन्होंने अगली गेंद को थोड़ा शरीर के करीब रखा, जिससे सैमसन को शॉट खेलने में दिक्कत हुई। गेंद हल्की सी बाहर की ओर निकली और सैमसन ने उसे खेलने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लग गया। विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह ने पीछे कोई गलती नहीं की और आसान कैच पकड़ लिया। इस तरह सैमसन सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
VIDEO:
गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में यह लगातार दूसरा मौका है जब सैमसन सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। इससे पहले भी वह पिछले मैच में सिर्फ 6 रन ही बना पाए थे। सीएसके फैंस को उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद है, खासकर इसलिए क्योंकि वह हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन फिलहाल उनकी फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजय कुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल।
Also Read: LIVE Cricket Score
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बराड़।