22 मार्च, ऩई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 में एक बड़ा बदलाव लिया गया है। इस बार के आईपीएल में खिलाड़ी डीआरएस का इस्तमाल कर सकेगें।
Advertisement
इस बारे में आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि डीआरएस को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही थी। आखिर में आईपीएल 2018 में इसपर फैसला लिया गया है।
Advertisement
चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि टी- 20 इंटरनेशनल में भी डीआरएस का इस्तमाल किया जाता है। ऐसे मेें आईपीएल में इसकी शुरूआत की जाएगी।
गौरतलब है कि आईपीएल 2018 का आगाज 7 अप्रैल से होने वाला है। फैन्स आईपीएल को लेकर काफी बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।