AU-W vs IN-W One-off Test: एलिसा हीली (Alyssa Healy) की कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने रविवार, 08 मार्च को एकमात्र टेस्ट (पिंक बॉल टेस्ट) के तीसरे दिन महज़ 4.3 ओवर में 25 रनों का लक्ष्य हासिल करके टीम इंडिया को 10 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि ये मुकाबला एलिसा हीली के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला था जिसके खत्म होने के बाद उनकी साथी खिलाड़ी एलिस पेरी और एशले गार्डनर ने उन्हें खास अंदाज़ में सम्मानित किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, पर्थ के वाका स्टेडियम में भारतीय टीम पर जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की सीनियर खिलाड़ी एलिस पेरी और एशले गार्डनर ने अपनी कैप्टन एलिसा हीली को खास सम्मान देने का फैसला किया। इसके लिए वो पहले अपने घुटने पर बैठ गईं और फिर दोनों ने मिलकर एलिसा हीली को अपने कंधों पर बैठाकर मैदान का चक्कर लगाया।

Advertisement

गौरतलब है कि एलिसा हीली अपने साथियों से ऐसा सम्मान मिलता देख थोड़ा इमोशनल और बहुत ज्यादा खुश नज़र आईं। आप नीचे इस पूरी घटना का वीडियो देख सकते हो। बताते चलें कि 35 साल की एलिसा हीली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 11 टेस्ट, 126 वनडे और 162 टी20 मुकाबले खेले। उन्होंने भारत के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट सीरीज से पहले ही अपने इंटरनेशनल रिटारमेंट की घोषणा कर दी थी।

ऐसा रहा मैच का हाल: पर्थ के वाका ग्राउंड पर हरमनप्रीत कौर की टीम मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत हासिल करने के लिए सिर्फ 25 रनों का टारगेट ही रख पाई थी जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज़ जॉर्जिया वोल ने 13 गेंदों पर नाबाद 16 रन ठोके, वहीं फीबी लिचफील्ड ने 14 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाए। इसी के दम पर मेजबान टीम ने महज़ 4.3 ओवर में 25 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 10 विकेट से जीत प्राप्त की।

जान लें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली इनिंग में 198 रन और दूसरी इनिंग में 149 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली इनिंग में 323 रन ठोके और दूसरी इनिंग में बिना कोई विकेट खोकर 25 रन बनाकर मुकाबला जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया ने जीती सीरीज: ये एक मल्टी फॉर्मेट सीरीज थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेला गया। गौर करें इस सीरीज में भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती, वहीं इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज को 3-0 से जीतकर अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने अब एकमात्र टेस्ट भी जीत लिया। यही वज़ह है उन्होंने मल्टी फॉर्मेट सीरीज 5-2 से जीती और 12-4 पॉइंट्स से अपने नाम की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार