शिखर धवन की टी20 प्रारूप में पहली नाबाद शतकीय पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। धवन की 167 आईपीएल मैचों के बाद यह पहला शतक है। वहीं, टी-20 प्रारुप में अपने पहले शतक तक पहुंचने के लिए उन्हें 265 पारी खेलनी पड़ी हैं।

Advertisement

शनिवार को हासिल की गई यह उपलब्धि धवन के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि शीर्षक्रम में वह अपनी भूमिका को लेकर हमेशा दुविधा में रहते हैं।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने पिछले सीजन में लीग के दौरान कहा था कि धवन को अपने स्ट्राइक रेट को बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि पंत एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और वह हमेशा सफल नहीं हो सकते हैं।

इस सीजन में पंत अब चोटिल हो गए हैं और धवन ने पिछले कुछ मैचों से आक्रामक बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी है।

धवन ने शनिवार को मैच के बाद कहा, " विकेट धीमी थी और हमारी योजना पहले छह ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी की थी। दुर्भाग्य से हमने जल्दी ही दो विकेट गंवा दिए और हमारे लिए शुरुआत थोड़ी धीमी रही। हमें पता था कि हम बड़ा लक्ष्य चेज कर रहे हैं, इसलिए हमें कुछ बाउंड्री लगाने होंगे।"

इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, " वह आक्रामक खेल रहे थे। इसलिए वे रन गति को बढ़ाने में सक्षम थे। अगर हम उन्हें जल्दी आउट कर देते तो हम उनके मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते थे। और फिर यह मैच थोड़ा अलग होता।"

Advertisement

धवन ने औसत स्कोर के साथ आईपीएल की शुरुआत की थी और पहले छह मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 130 से ऊपर का नहीं था। सातवें मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 52 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने 33 गेंदों पर 57 रन बनाए थे।

धवन के बचपन के कोच मदन शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि धवन का स्वभाविक खेल आक्रामक बल्लेबाजी नहीं है।

शर्मा ने कहा, "वह पहले सेट होना पसंद करते हैं और फिर बड़ा स्कोर करते हैं। शुरुआत से ही आक्रामक खेलना उनका स्वभाविक खेल नहीं है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार