पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी ओवरों में जबरदस्त तबाही मचाई। उन्होंने बृजेश शर्मा के एक ओवर में ही 24 रन ठोककर मैच का रुख बदल दिया। स्टोइनिस की इस तूफानी पारी ने पंजाब को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 

Advertisement

PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में मंगलवार (28 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच में आग लगा दी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Advertisement

पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही और प्रभसिमरन सिंह ने 44 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत प्लेटफॉर्म दिया। इसके बाद 14वें ओवर में जब पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर आए तो शुरुआत में उन्होंने थोड़ा समय लिया, लेकिन सेट होते ही गियर बदल दिया।

स्टोइनिस ने पहले यश पुंजा और नांद्रे बर्गर के खिलाफ बड़े शॉट लगाए और फिर आखिरी ओवरों में पूरी तरह से हावी हो गए। खासतौर पर बृजेश शर्मा के ओवर में उन्होंने कहर बरपा दिया। इस ओवर में स्टोइनिस ने आखिरी पांच गेंदो में 3 चौके और 2 छक्के ठोककर कुल 24 रन बटोरे और गेंदबाज की लाइन-लेंथ पूरी तरह बिगाड़ दी। उन्होंने इस मुकाबले में 22 गेंदों में नाबाद 62 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

स्टोइनिस की इस दमदार फिनिशिंग की बदौलत पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। उनकी इस पारी ने मैच में पंजाब को पूरी तरह मजबूत स्थिति में ला दिया और राजस्थान के लिए चुनौती काफी मुश्किल बना दी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार