इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाने की अक्षमता पर चिंता जाहिर की है। भारत ने रविवार को खेले गए इस मैच में मिताली के 72 रनों की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन बनाए थे। लेकिन इंग्लैंड ने 34.5 ओवर में दो विकेट पर 202 रन बनाकर मैच जीता था।

Advertisement

मिताली ने क्रिकइंफो से कहा, "हम लोगों को स्ट्राइक रोटेट करने के पहलू पर काम करने की जरूरत है। हमें शीर्ष क्रम में एक अन्य बल्लेबाज की जरूरत है जो रन बना सके।"
उन्होंने कहा, "हमें यह जानने की जरूरत है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज काफी अनुभवी हैं, विशेषकर तेज गेंदबाज। वे अपने वातावरण में गेंदबाजी कर रहे हैं और इन्हें पता है कि यहां कैसे गेंदबाजी करनी है।"
मिताली ने कहा, "पिछले कई वर्षो से मैंने देखा कि भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कम्फर्टेबल रहती है क्योंकि हमें पता होता है कि अपनी रन रेट को कैसे बढ़ाना है। लेकिन लक्ष्य सेट करने के मामले में हमें जरूरत है कि किसी तरह हम 250 का स्कोर खड़ा करें।"
उन्होंने कहा, "बल्लेबाजी यूनिट को बल्लेबाजी कोच के साथ बैठकर रास्ता तलाशने की जरूरत है। अगर हम पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं तो हमें 250 का स्कोर करने की कोशिश करनी होगी जिसके बाद हम इस हिसाब से दबाव बना सकें।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार