श्रीलंका की नई टी-20 लीग लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का पहला सीजन 14 नवंबर से शुरू होगा और फाइनल मुकाबला 6 दिसंबर को खेला जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को एक प्रैस रिलीज जारी कर इस बारे में जानकारी दी। 

Advertisement

पहले लंका प्रीमियर लीग 28 अगस्त से 20 सितंबर के बीच खेला जाना था। लेकिन देश में कोरोना के खराब होते हालातों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले तीन वेन्यू रंगीरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और सुरियावा महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मे खेले जाएंगे। 

Advertisement

एलपीएल में कुल 5 टीमें होंगी, जिनका नाम कोलंबो, कैंडी, गैल, दांबुला और जाफना के नाम पर होगा। इस लीग में कुल 23 मैच खेले जाएंगे और दुनिया के करीब 93 इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के इसके ऑक्शन में शामिल होंगे। 

बता दें कि 19 सितंबर से दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग आईपीएल के 13वें सीजन की शुरूआत होगी। जिसका फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाना है। इसके चार दिन बाद ही एलपीएल की शुरूआत होगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार