भारत को बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में ड्राइवर सीट पर पहुंचाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने दूसरे दिन के खेल के बाद कहा कि प्लान स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करने का था।

Advertisement

सिराज ने दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी सफलता के पीछे कारण एक ही है और वह यह है कि उन्हें एक ही जगह पर स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करनी थी। सिराज ने नौ ओवर में मात्र 14 रन पर तीन विकेट लेकर बांग्लादेश के शीर्ष क्रम को नेस्तनाबूत कर दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा, मेरी योजना यही थी कि गेंद को लगातार एक ही जगह डालूं क्योंकि पिच ऐसी है कि यदि आप ज्यादा कुछ करने की कोशिश करेंगे तो आप रन लुटा बैठेंगे। मैंने स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी की जिससे मुझे सफलता मिली।

सिराज ने आगे कहा, मेरा मानना है कि यदि आप स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करते हैं तो बेहतर होगा क्योंकि गेंद नीची रह रही है और स्पिनर को कुछ टर्न भी मिल रहा है। एक तेज गेंदबाज होने के नाते मेरा मानना है कि स्टंप टू स्टंप लाइन पर गेंदबाजी करने से पगबाधा और बोल्ड होने के ज्यादा मौके मिलते हैं।

भारत के 404 रन के जवाब में बांग्लादेश 133 रन पर अपने आठ विकेट गंवाकर गहरे संकट में फंसा हुआ है।

सिराज ने आगे कहा, मेरा मानना है कि यदि आप स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करते हैं तो बेहतर होगा क्योंकि गेंद नीची रह रही है और स्पिनर को कुछ टर्न भी मिल रहा है। एक तेज गेंदबाज होने के नाते मेरा मानना है कि स्टंप टू स्टंप लाइन पर गेंदबाजी करने से पगबाधा और बोल्ड होने के ज्यादा मौके मिलते हैं।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार