विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। यह उपलब्धि उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन बुधवार को हासिल की।

Advertisement

पंत ने 45 गेंदों पर 46 रन की अपनी आक्रामक पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। पंत ने दिन के दूसरे सत्र में 32वें ओवर में मेहदी हसन मिराज की फुल टॉस गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का मारकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया।

Advertisement

उन्होंने यह उपलब्धि 54 पारियों में हासिल की जबकि उनके नियमित कप्तान रोहित शर्मा 51 पारियों में इस उपलब्धि तक पहुंचे थे। ओवरआल सबसे तेज 50 टेस्ट छक्कों में पंत तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी 46 पारियों के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।

पंत इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले आठवें भारतीय बने हैं। इससे पहले यह कारनामा रोहित, वीरेंदर सहवाग, एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सौरव गांगुली और रवींद्र जडेजा कर चुके हैं।

उन्होंने यह उपलब्धि 54 पारियों में हासिल की जबकि उनके नियमित कप्तान रोहित शर्मा 51 पारियों में इस उपलब्धि तक पहुंचे थे। ओवरआल सबसे तेज 50 टेस्ट छक्कों में पंत तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी 46 पारियों के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार